Canada PR News: क्या आप शहरी भीड़भाड़ से ऊब चुके हैं और अब शांति वाली जगह में बसना चाहते हैं? हालांकि, आपके मन में ये भी डर है कि अगर आप ज्यादा शांति वाली जगह में जाएंगे, तो वहां नौकरियों के अवसर नहीं होंगे। ऐसे हालातों में फंसे लोगों के लिए गुड न्यूज है। कनाडा में नोवा स्कोटिया नाम से एक राज्य है, जहां की पिक्टोउ काउंटी लोगों को परमानेंट रेजिडेंसी (PR) दे रही है। आसान भाषा में कहें तो ये कनाडाई काउंटी लोगों को अपने यहां बसा रही है, अगर उनके पास इस क्षेत्र की किसी कंपनी से जॉब ऑफर है।
सबसे अच्छी बात ये है कि अगर आप भारतीय वर्कर या स्टूडेंट हैं, जिसने हाल ही में ग्रेजुएशन की है, तो फिर पिक्टोउ काउंटी में जाकर PR हासिल कर सकते हैं। हालांकि, इस दौरान आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि आप PR देने की सभी शर्तों का पूर्ण रूप से पालन करें। इसके बिना आपके लिए PR हासिल करना मुश्किल होगा। ऐसे में आइए जानते हैं कि पिक्टोउ काउंटी किस तरह PR दे रही है, किन नौकरियों के लिए परमानेंट रेजिडेंसी मिलेगी और किन शर्तों का पालन करना होगा। किस प्रोग्राम के तहत मिल रहा PR?
दरअसल, कनाडा में रूरल कम्युनिटी इमिग्रेशन पायलट (RCIP) प्रोग्राम चलाया जाता है, जिसके तहत देश के ग्रामीण इलाकों को विदेशी वर्कर्स को PR देने का अधिकार दिया जाता है। लेकिन उन्हें परमानेंट रेजिडेंसी तभी मिलती है, जब वे प्रोग्राम के तहत जिन नौकरियों का ऐलान हुआ है, उसे करने के लिए यहां आ रहे हैं। सीआईसी न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, पिक्टोउ काउंटी भी RCIP के तहत ही PR दे रही है। उसने उन प्राथमिकता वाले सेक्टर्स और जॉब्स की लिस्ट जारी की है, जिन्हें करने पर विदेशी वर्कर्स को PR दिया जाएगा। (Googleपिक्टोउ काउंटी का RCIP नामित क्षेत्र पिक्टोउ लैंडिंग फर्स्ट नेशन, पिक्टोउ काउंटी की नगरपालिका और न्यू ग्लासगो, पिक्टोउ, स्टेल्लार्टन, ट्रेंटन और वेस्टविले शहर शामिल हैं। इन इलाकों में रहने के लिए PR दिया जाएगा। अगर उन इंडस्ट्रीज की बात करें, जिनमें काम करने के लिए PR मिलेगा तो उनकी कुल संख्या पांच है। बिजनेस, फाइनेंस एंड एडमिनिस्ट्रेशन; हेल्थ; सेल्स एंड सर्विस; ट्रेड, ट्रांसपोर्ट और इक्विपमेंट ऑपरेटर्स और मैन्युफेक्चरिंग वो पांच क्षेत्र हैं, जिनमें काम करने के लिए विदेशी लोगों को बुलाया जा रहा है। (Google Gemini)
Hi, this is a comment.
To get started with moderating, editing, and deleting comments, please visit the Comments screen in the dashboard.
Commenter avatars come from Gravatar.